Advertisement
05 June 2017

कश्मीर के सीआरपीएफ कैंप पर बड़ा हमला नाकाम, चार आतंकवादी मारे गए

Twitter

सोमवार तड़के 3.30 बजे जम्मू-कश्मीर के बांदिपुरा जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 45वीं बटालियन के कैम्प पर हमला करने की कोशिश की। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिले हैं।

सीआरपीएफ के जिस 45वीं बटालियन कैम्प पर हमला हुआ है वो बांदिपुरा के संबल में स्थित है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार मारे गए चारों आतंकवादियों के पास से एके राइफल, ग्रेट, पेट्रोल इत्यादि मिले हैं। पुलिस के मुताबिक आतंकवादी सीआरपीएफ कैम्प में आग लगाना चाहता थे।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में कश्मीर के उरी में स्थित भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में 19 जवान मारे गए थे। ज्यादातर जवानों की मौत कैम्प में आतंकवादियों द्वारा लगायी गयी आग की चपेट में आ जाने के कारण हुई थी।

Advertisement

 

 

TAGS: Major attacks, Kashmir, CRPF, camp, failed, four, Terrorists, killed
OUTLOOK 05 June, 2017
Advertisement