Advertisement
07 May 2017

बीजू मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, 10 मंत्रियों के इस्तीफे बाद नए मंत्रियों ने ली शपथ

इससे पूर्व, मंत्रिमंडल में फेरबदल का रास्ता साफ करते हुए दस मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2014 में चौथी बार सत्ता में आए पटनायक ने अपने तीन साल पुराने मंत्रिमंडल में पहली बार फेरबदल किया है। उनके इस कदम को हाल के पंचायत चुनाव में भाजपा के उभरने के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सरकार एवं पार्टी स्तर पर तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

राज्यपाल एससी जमीर ने राजभवन में मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में इन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पटनायक ने संवाददाताओं से कहा कि आज छह नए कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्य मंत्रिायों को शपथ दिलायी गयी। इसके बाद दो राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्राी का दर्जा प्रदान किया गया।

नये चेहरों में एसएन पात्राे, निरंजन पुजारी, प्रताप जेना, महेश्वर मोहंती, शशिभूषण बेहेरा एवं प्रफुल्ल समल कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, जबकि नरसिंह साहू, अनंत दास, चंद्र सारथी बेहेरा एवं सुशांत सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया। सुशांत सिंह, नरसिंह साहू, अनंत दास, चंद्र सारथी बेहेरा और शशिभूषण बेहरा पहली बार मंत्री बने हैं।

Advertisement

विभागों का बंटवारा करते हुए पटनायक ने पूर्व सांसद शशिभूषण बेहरा को वित्त तथा उत्पाद विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। पूर्व विधानसभाध्यक्ष महेश्वर मोहंती को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों की जिम्मेदारी मिली है जबकि दामोदर राउत को कृषि, मत्स्य और पशु संसाधन मंत्री बनाया गया है।

 

- भाषा 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 07 May, 2017
Advertisement