Advertisement
05 February 2016

आईएस से संपर्क रखने के संदेह में दिल्ली से युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप ने कहा, केन्द्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना के आधार पर कल रात इब्राहिम सैयद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सैयद मुंबई में मलाड क्षेत्र का मुअज्जिन है। वह अपने किसी सहयोगी से मिलने दिल्ली आया था। समझा जाता है कि सैयद ने पिछले माह हरिद्वार में गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों को 50,000 रुपये दिए थे।

हरिद्वार में गिरफ्तार इन चारों व्यक्तियों के तार इंडियन मुजाहिद्दीन के एक पूर्व आतंकी से जुड़े थे, जो बाद में आईएसआईएस के लड़ाकों में शामिल हो गया। दीप ने बताया, सैयद पिछले माह गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक अखलाक के संपर्क में था। पुलिस उसकी पृष्ठभूमि खंगाल रही है और राजधानी में उसके संपकों का पता लगा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने पिछले माह उत्तराखंड के मंगलौर से आईएसआईएस से संपर्क वाले चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

TAGS: आईएसआईएस, दिल्‍ली, कश्‍मीर गेट, स्‍पेशल सेल, संदिग्ध आतंकी
OUTLOOK 05 February, 2016
Advertisement