Advertisement
10 June 2024

मणिपुर के मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल

मणिपुर के मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल

संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर सोमवार को हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है।

पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।’’

Advertisement

संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी।

 
 
TAGS: Manipur Chief Minister's security convoy attacked, suspected militants, one soldier, injured
OUTLOOK 10 June, 2024
Advertisement