Advertisement
31 August 2015

मनीष सिसोदिया दिल्ली के नए कानून मंत्री

गूगल

अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने के बाद से ही दिल्ली में कानून मंत्री का पद हमेशा विवादो में रहा। पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की फर्जी ‌डिग्री के मामले ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी थी। उसके बाद तोमर को मंत्री पद से हटा दिया गया और बाद में कपिल मिश्रा को कानून मंत्री बना दिया गया। 

लेकिन अचानक हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानून मंत्रालय का भी प्रभार दे दिया गया। मनीष के पास पहले से ही कई विभाग हैं। माना जा रहा है कि सिसोदिया को कानून मंत्री बनाए जाने से एक बार फिर दिल्ली की सियासत गरमा सकती है। सूत्र बताते हैं कि कपिल मिश्रा को कानून मंत्री बनाए जाने से पार्टी के कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी, कानून मंत्री, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, arvind kejriwal, manish sisodia, law minister
OUTLOOK 31 August, 2015
Advertisement