Advertisement
24 February 2017

मनोज तिवारी ने 15 सदस्यीय कोर समिति के गठन की घोषणा की

मनोज तिवारी ने 15 सदस्यीय कोर समिति के गठन की घोषण की

मनोज तिवारी ने कहा, कोर समिति में शामिल वरिष्ठ नेता पूरे समन्वय के साथ पार्टी के मामलों पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की मंजूरी के साथ इस समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अनिवार्य नहीं है कि इसके सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी होने चाहिये।

समिति में दो केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन और विजय गोयल तथा दिल्ली से सात पार्टी सांसद शामिल हैं। दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, सह प्रभारी तरण चुघ, राष्टीय महासचिव अनिल जैन और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता इसके सदस्य हैं। पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और पवन शर्मा भी समिति में शामिल हैं। भाषा

TAGS: मनोज तिवारी, कोर समिति, गठन, घोषणा
OUTLOOK 24 February, 2017
Advertisement