Advertisement
04 April 2023

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, सात की मौत; कई घायल

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, सात की मौत; कई घायल | ANI

सिक्किम के नाथू ला इलाके में मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। सेना, राज्य आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस माइलस्टोन 15 के पास गंगटोक-नाटू ला रोड पर खोज और बचाव अभियान चला रही है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, गंगटोक और नाथुला को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें पड़ाव पर तड़के हुए हिमस्खलन में 25-30 पर्यटक फंस गए थे। उन्होंने कहा, "सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तेजी से बचाव अभियान शुरू किया गया था और अब तक 22 लोगों को बचाया गया है, जिसमें गहरी घाटी से छह लोग शामिल हैं।" अधिकारियों ने कहा कि करीब 350 लोग और 80 वाहन, जो नाथू ला से सड़क अवरुद्ध होने के कारण सड़क पर फंसे हुए थे, वापस लाए गए।

समुद्र तल से 14,450 फीट ऊपर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नाथू ला, भारत और चीन के बीच तीन खुली व्यापारिक सीमा चौकियों में से एक है। नाथू ला, देश के सबसे महत्वपूर्ण हिमालयी दर्रों में से एक है, जो चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह गंगटोक से 55 किलोमीटर से अधिक दूर है।

OUTLOOK 04 April, 2023
Advertisement