Advertisement
24 April 2016

दिल्ली: नेताजी सुभाष प्लेस में एक इमारत में भीषण आग

दिल्ली: नेताजी सुभाष प्लेस में एक इमारत में भीषण आग | twitter

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के नेताजी सुभाष प्लेस में पर्ल बिजनेस पार्क नाम की एक 12 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी आग ने काफी तेजी से फैलते हुए अन्य मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। फिलहाल दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं। अग्निशमन विभाग के प्रमुख जी सी मिश्रा ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही इस पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया जाएगा।

 

हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों की जानकारी अभी नहीं मिली है। लेकिन बताया जा रहा है कि इमारत  के जेनरेटर में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी। नेताजी सुभाष प्लेस दिल्ली के व्यस्तम कारोबारी इलाकों में से एक माना जाता है। यहां पर कई इमारतों में विभिन्न कारोबारी प्रतिष्ठानों के कार्यालय हैं।

Advertisement

 

TAGS: राजधानी, दिल्ली, नेताजी सुभाष प्लेस, इमारत, भीषण आग, दमकल विभाग, शॉर्ट सर्किट, Fire, Netaji Subhash Place, Building, Fire department, National Capital, Delhi, Accident, Short Circuit
OUTLOOK 24 April, 2016
Advertisement