Advertisement
01 June 2016

महबूबा ने अनंतनाग से नामांकन दाखिल किया

महबूबा ने अनंतनाग से नामांकन दाखिल किया

अपने पिता की मृत्यु के बाद जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री बनीं महबूबा के लिए मुख्यमंत्री बनने के छह महीने के अंदर राज्य विधानसभा का सदस्य चुना जाना आवश्यक है। फिलहाल वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा सीट से सांसद हैं।

नामांकन पत्र भरने के बाद पीडीपी प्रमुख ने आशा प्रकट किया कि लोग एक बार फिर उनके पिता में विश्वास जताएंगे और उन्हें चुनेंगे ताकि वह अपने पिता द्वारा शुरू किए गए कामों को पूरा कर सकें। इस साल चार अप्रैल को पीडीपी-भाजपा सरकार की कमान महबूबा ने संभाली थी। कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपनी ओर हिलाल अहमद को मैदान में उतारा है वहीं नेशनल कांफ्रेंस के इफ्तिखार मिसगर मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे।

TAGS: mehbooba mufti, nomination, bypoll, anantnag, jammu and kashmir, महबूबा मुफ्ती, नामांकन, उपचुनाव, अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर
OUTLOOK 01 June, 2016
Advertisement