Advertisement
06 May 2021

चुनाव नतीजों बाद बंगाल में हुई हिंसा पर गृह मंत्रालय सख्त, जांच के लिए भेजी चार सदस्यीय टीम

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में चुनाव के बाद हिंसा के कारणों का पता लगाने के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये टीम राज्य में जमीनी स्तर पर जांच करेंगी। मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में टीम राज्य के लिए रवाना हो गई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार से राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को एक बार फिर कहा और ‘‘समय गंवाए बिना’’ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा गया।

बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार के बाद हुई हिंसा में कम से कम छह लोग मारे गए। जिसके खिलाफ भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थित गुंड़ों ने उनके कई कार्यकर्ताओं को मार डाला, उनकी महिला सदस्यों पर हमला किया, घरों में तोड़फोड़ की, उनके सदस्यों की दुकानों को लूटा जा रहा है और उनके कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है।

Advertisement

वहीं भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कम से कम 14 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए और लगभग एक लाख लोग अपने घरों से भाग गए हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी इस मामले में उनकी भागीदारी की बात कह रही है। 

बनर्जी ने भी इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना कि पश्चिम बंगाल में उन क्षेत्रों में हिंसा और झड़पें हो रही थीं जहां भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय, एमएचए की चार सदस्यीय टीम, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी समर्थित गुंड़ें, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा, पश्चिम बंगाल हिंसा, West Bengal, West Bengal Government, Union Home M
OUTLOOK 06 May, 2021
Advertisement