Advertisement
27 June 2023

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक सुरक्षा कर्मी भी घायल हो गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के हुवरा गांव में मुठभेड़ हुई है। यहां आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, एक आतंकवादी मारा गया। उसकी और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई अन्य सामग्री बरामद की गई है। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मौके पर सुरक्षाबलों के साथ घेराबंदी की गई। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान घायल हो गया। बाद में एक स्थानीय आतंकी को मार गिराया गया। इस आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। आस-पास तलाश जारी है। 

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में 2 जून को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था। मुठभेड़ की ये घटना राजौरी के दस्सल फॉरेस्ट एरिया के दस्सल गुजरां में हुई थी।

Advertisement

 

 

 

TAGS: Militant killed, encounter, Jammu-Kashmir, Kulgam
OUTLOOK 27 June, 2023
Advertisement