Advertisement
17 December 2016

मोहन भावत वडोदरा में संघ प्रचारकों के सम्मेलन में भाग लेंगे

मोहन भावत वडोदरा में संघ प्रचारकों के सम्मेलन में भाग लेंगे

सम्मेलन में भाग लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत वडोदरा पहुंच गए हैं। इस बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के प्रचारक जिसमें गोवा, महाराष्ट्र, विदर्भ और गुजरात के स्वयंसेवक शामिल होंगे। रविवार 18 दिसंबर को देश भर के क्षेत्रीय प्रचारकों की बैठक होगी। सोमवार 19 दिसंबर को भारत के पूर्णकालिक संघ प्रचारक अहम मुद्दों पर बात करेंगे।

 

मध्य गुजरात के मीडिया प्रभारी भास्कर भट्ट ने बताया है कि सोमवार '20 दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत वडोदरा शहर में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन वह उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद में वह अहमदाबाद निकल जाएंगे। इस सम्मेलन में गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी आएंगे। 

TAGS: mohan bhagwat, RSS pracharaks, Vadodara, मोहन भागवत, आरएसएस प्रचारक, वडोदरा
OUTLOOK 17 December, 2016
Advertisement