Advertisement
04 March 2017

त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार | पीटीआई

 

हालांकि, भाजपा प्रवक्ता विक्टर शोम का दावा है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के 36,414 कार्यकर्ताओं को पहले गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ झड़पों में 112 कार्यकर्ता घायल हुए हैं और 18 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पार्टी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि धलाई जिले के दलपति गांव में पिछले वर्ष माकपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने चानमोहन त्रिपुरा की हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा और कोई कार्रवाई नहीं की है।

Advertisement

हालांकि पुलिस का दावा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने चानमोहन की हत्या की थी और उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

TAGS: भाजपा, त्रिपुरा, कार्यकर्ता, गिरफ्तार, माकपा, हत्या, आरोप
OUTLOOK 04 March, 2017
Advertisement