Advertisement
04 May 2015

मध्‍य प्रदेश में बस हादसा, 35 लोगों के मरने की आशंका

मध्‍य प्रदेश में बस हादसा, जलकर मरे 35 यात्री

घायलों को पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। आशंका जताई जा रही है कि बस में कोई यात्री पेट्रोल की कैन के साथ सफर कर रहा था। बस पलटने के बाद पेट्रोल बस में फैल गया और गाड़ी में आग लग गई। मुख्यमंत्री ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 

 
TAGS: मध्‍य प्रदेश, पन्‍ना, बस हादसा, छतरपुर, आग, खाई
OUTLOOK 04 May, 2015
Advertisement