Advertisement
26 May 2022

एमपी: सतना जिले में नेहरू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे लोगों के एक वीडियो के सामने आने के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार शाम जिला कलेक्ट्रेट से करीब 50 मीटर दूर धवारी चौक पर हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग भगवा झंडे लिए मूर्ति को डंडे और हथौड़े से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

उपद्रवियों को राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भी देखा गया।

एएसपी जैन ने कहा कि उनमें से छह की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।

वहीं घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मांग की कि सरकार मामले की जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

TAGS: एमपी, सतना, जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा, MP, Nehru's statue, Satna district
OUTLOOK 26 May, 2022
Advertisement