Advertisement
10 January 2018

जीएसटी का अनोखा विरोध, PM को 1000 सेनेटरी नैपकिन भेजेंगी महिलाएं

ANI

सेनेटरी नैपकिन को 12 फीसदी जीएसटी के दायरे में रखने का देशभर में विरोध जारी है। इस बीच सैनिटरी नैपकिन को कर मुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा विरोध अभियान चलाया जा रहा है।

ग्वालियर में एक सामाजिक संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस अनोखे अभियान के तहत यह  संगठन नैपकिनों पर संदेश लिखकर 1 हजार से अधिक नैपकिन और पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजेगा। इस अभियान में उन्होंने महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन पर मासिक धर्म की स्वच्छता पर अपने विचार लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। संदेश लिखे इन सभी नैपकिन को 3 मार्च के दिन सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

 

Advertisement

सोशल वर्कर हरि मोहन के अनुसार, इस दिन 1 हजार नैपकिन प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के साथ भेजे जाएंगे। दूसरे चरण में 1 लाख और तीसरे चरण में 5 लाख नैपकिन भेजे जाएंगे। इसे लेकर देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

 

सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति जोशी ने कहा, 'सेनेटरी नैपकीन पहले से ही महंगा था, उस पर से अब यह और महंगा हो गया है। महंगाई के इस दौर में सेनेटरी नैपकीन का उपयोग मिडिल क्लास की महिलाएं भी नहीं कर पाएंगी। सरकार को सोचना चाहिए कि ग्रामीण महिलाएं 100 रुपये खर्च कर इसे कैसे खरीद पाएंगी। वो इसे खरीद सकने में सक्षम नहीं हैं, जिसके अभाव में वो गंभीर बीमारियों का शिकार होंगी। उन्होंने कहा कि सैनिटरी नैपकिन सभी महिलाओं की जरूरत है। उसे यह मुफ्त मिलना चाहिए, कम से कम इसे जीएसटी के दायरे से बाहर रखना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: A group of social workers, start a campaign, Sanitary napkins, have been placed, under 12% GST
OUTLOOK 10 January, 2018
Advertisement