Advertisement
20 January 2018

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस को बराबर सीटें, एक पर निर्दलीय का कब्जा

Symbolic Image

मध्य प्रदेश में 17 जनवरी को सम्पन हुए 19 नगरीय निकायों के आज घोषित हुए नतीजों में प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 9-9 सीटें मिली है। शेष बची एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर, भाजपा ने जिन बीजेपी 9 सीटों पर जीत दर्ज की वे हैं- पीथमपुर, ओंकारेश्वर, कुक्षी, डही, धामनोद , पानसेमल, राजपुर, सेंधवा और पलसूद है।

कांग्रेस ने जिन 9 सीटों पर कब्जा जमाने में सफल रही वो धरमपुरी, धार, मनावर, राजगढ़, सरदारपुर, अंजड़, खेतिया, बड़वानी और राघौगढ़-विजयपुर है। वहीं, अनूपपुर जिले की जैतहरी सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट नवरत्नी शुक्ला ने बीजेपी की सुनीता जैन को पटखनी दी है।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली। वहीं, भिंड जिले में बहुजन समाज पार्टी ने अपना परचम लहराया है। खाली कुर्सी भरी कुर्सी के चुनाव मे अध्यक्ष संगीता सुदीप यादव विजय हुई है।

TAGS: mp civic polls, congress, bjp
OUTLOOK 20 January, 2018
Advertisement