Advertisement
08 March 2018

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को सबके सामने लटका दिया जाएगा: शिवराज

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को सबके सामने लटका दिया जाएगा: शिवराज | File Photo

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार करने वालों को सार्वजनिक फांसी देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'मैंने एक योजना बनाई है, मुख्यमंत्री महिला कोष। इसके तहत जो महिलाएं शादीशुदा नहीं हैं और 50 साल से ज्यादा उम्र की हैं, उन्हें पेंशन दी जाएगी।'

उन्होंने कहा, 'महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को सार्वजनिक रूप से लटका दिया जाएगा।'

Advertisement

साथ ही चौहान ने कहा, 'महिलाओं के लिए केवल एक दिन क्यों हो? क्या घर, देश या दुनिया को महिलाओं के बिना चलाना संभव है? नहीं। भारत में हम महिलाओं का हमेशा से सम्मान और पूजा करते आए हैं। आज महिलाएं कई महत्वपूर्ण पद पर हैं।'

OUTLOOK 08 March, 2018
Advertisement