Advertisement
23 September 2017

मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा- मदरसों में रोज फहराया जाए तिरंगा, गाएं राष्ट्रगान

विजय शाह (बांए), मदरसे की सांकेतिक तस्वीर.FILE PHOTO.

देश में हर दूसरी बात पर तिरंगा झंडा और राष्ट्रगान के नाम पर देशभक्ति सिद्ध करने के लिए कहने का चलन चल पड़ा है। अब मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में एक नया बयान देकर इस मुद्दे को फिर से हवा दी है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा है कि मदरसों में रोज तिरंगा फहराया जाए और राष्ट्रगान होना चाहिए।

एएनआई के मुताबिक, उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'जैसे स्कूलों में रोज तिरंगा फहराया जाता है, मेरी गुजारिश है कि सारे मदरसों में रोज तिरंगा फहराया जाए और राष्ट्रगान हो। मैं समझता हूं कि इस पर किसी को आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, ‘मैं समझता हूं कि इसपे किसी को आपत्ति होना भी नहीं चाहिए और है भी नहीं।

 इससे पहले उत्तर प्रदेश मदरसा एजूकेशन बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों को 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आदेश दिया थासाथ ही इस दिन उन्हें राष्ट्रगान और तिरंगा फाहराए जाने को अनिवार्य रुप से घोषित किया था। इसके बाद राज्य में इस पर विवाद शुरू हो गया था। करीब 150 मदरसों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए घोषणा की थी कि वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान नहीं गाएंगे और ना ही कोई वीडियोग्राफी होगी।

Advertisement

जमात के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा था कि जश्न-ए-आजादी को धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन राष्ट्रगान गाने और समारोह की वीडियोग्राफी कराने के आदेश का पालन नहीं किया जाएगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: madhya pradesh, vijay shah, madrassa, education minister, national flag, national anthem
OUTLOOK 23 September, 2017
Advertisement