Advertisement
04 February 2018

सांसद हुकुम सिंह का निधन, कैराना मामले की वजह से चर्चा में आए थे

FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, लंबे वक्त से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। वो नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती थे।

नरेंद्र मोदी ने हुकुम सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि हुकुम सिंह ने उत्तरप्रदेश के लोगों और किसानों के कल्याण के लिए काम किया। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।

बता दें कि वह कैराना से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि हिंदुओं को मजबूर कर यहां से पलायन करवाया जा रहा है।

Advertisement

हुकुम सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1938 को कैराना में हुआ था। उन्होंने पीसीएस (जे) की परीक्षा पास की थी, लेकिन जूडिशल ऑफिसर के रूप में नियुक्ति लेने की जगह भारतीय सेना से जुड़ने का फैसला किया। भारत-चीन युद्ध के बाद वह सेना से जुड़े। 1974 में राजनीति से जुड़े और कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए। 2014 में बीजेपी के टिकट से पहली बार लोकसभा पहुंचे हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश में 7 बार विधायक रह चुके थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: MP Hukum Singh, passed away, Kairana
OUTLOOK 04 February, 2018
Advertisement