Advertisement
03 February 2018

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार, अपनों को जगह देने में चूके शिवराज

File Photo

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट का विस्तार किया है। इस विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन नए मंत्रियो में ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाह, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल को शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार सुबह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौजूदा कार्यकाल में दूसरी बार विस्तार किया है। माना जा रहा है कि चौहान ने यह कैबिनेट विस्तार संघ और पार्टी के  शीर्ष नेताओं के दबाव में किया है।  और यही वजह है कि पिछले कार्यकाल में  मंत्री रह चुके ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाह को एक बार फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 

वहीं, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल को पूर्व केंद्रीय मंत्री और दमोह से मौजूदा सांसद प्रहलाद पटेल के भाई होने का लाभ मिला है।  मंत्रिमंडल विस्तार में  खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार को मुख्यमंत्री के नजदीकी होने का फायदा  मिला है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से भोपाल पहुंचे और कार्यक्रम के पश्चात दिल्ली  के लिए रवाना हो जाएंगे .. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shivraj Singh Chouhan, did the Cabinet expansion, made 3 new minister
OUTLOOK 03 February, 2018
Advertisement