Advertisement
28 June 2023

मुंबई: अब इस नाम से जाना जाएगा बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक, ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदला

ट्विटर/एएनआई

महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया है, जबकि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक भी अब अटल बिहारी वाजपेई स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हमने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया है।"

बता दें कि इससे पहले फरवरी में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम ‘धाराशिव’ करने को स्वीकृति दी थी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की थी।

Advertisement

गौरतलब है कि औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब पर, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हमने महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का भी बड़ा निर्णय लिया है। साथ ही यह फैसला भी कर लिया है कि अब इस योजना का लाभ राज्य के सभी लोगों को दिया जाएगा।"

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | We&#39;ve renamed Versova–Bandra Sea Link as Veer Savarkar Setu and Mumbai Trans Harbour Link renamed as Atal Bihari Vajpayee Smruti Nhava Sheva Atal Setu. We&#39;ve also taken a big decision to increase the limit of Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana from Rs 2 lakh to Rs… <a href="https://t.co/WEloA0hmMw">pic.twitter.com/WEloA0hmMw</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1673968040038498304?ref_src=twsrc%5Etfw">June 28, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उन्होंने बताया, "आज की बैठक में हमने 40,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे 1,20,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कई उद्योग महाराष्ट्र में आ रहे हैं क्योंकि हमारे राज्य में बहुत संभावनाएं हैं। अब महाराष्ट्र FDI में फिर से नंबर 1 बन गया है।" एकनाथ शिंदे ने निरंतर सहयोग के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mumbai, Bandra-Versova Sea-Link, Trans Harbor Link, Veer Savarkar Setu, Atal Bridge.
OUTLOOK 28 June, 2023
Advertisement