Advertisement
09 August 2017

मुंबई: आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लाखों मराठा

आरक्षण की मांग को लेकर मराठाओं द्वारा महाराष्ट्र के कई शहरों में प्रदर्शन किया जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह को प्रदर्शन की वजह से मुबंई के कई हिस्सों में जाम लग गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस मोर्चे को लेकर पहले ही ऐहतियात बरतने की बात कह चुकी है।


 सबसे लंबा जाम

Advertisement

 ये मोर्चा सुबह 11 बजे जिजामाता उद्यान से शुरू हुआ जो शाम 4 बजे आज़ाद मैदान पर जाकर खत्म होगा। मोर्चे की वजह से दक्षिणी मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।


मराठाओं की रैली के कारण ठाणे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सबसे लंबा जाम लगा है। जानकारी के मुताबिक लगभग 300 लोग जीजामाता उद्यान जाने कि लिए कांदिवली स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे है। मोर्चे में लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र विधानसभा के बाहर भी मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां शिवसेना के विधायक मराठा समुदाय की आरक्षण और अन्‍य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवसेना भी मराठा समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में रही है। इस दौरान मराठा मोर्चा प्रतिनिधि मंडल ने विधान भवन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से मुलाकात की और अपनी मांग रखी। 

आंदोलन की वजह

यह आंदोलन राज्य में मराठाओं को नौकरी में आरक्षण मिलने और अन्य मांगों को लेकर राज्य भर में मराठा शांति मोर्चा का आयोजन किया जा रहा है। मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों के मुताबिक यह प्रदर्शन 57 जगहों पर कर चुके हैं। इससे पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था।

TAGS: Mumbai, Demonstration, Marathas, demand, reservation
OUTLOOK 09 August, 2017
Advertisement