Advertisement
15 May 2024

मुंबई होर्डिंग हादसा: मलबे में दिखे दो और लोगों के शव, बचाव अभियान जारी

मुंबई में एक विशाल होर्डिंग गिरने वाली जगह पर मलबे के नीचे दो और लोगों के शव दिखाई दिए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को कल रात देखा गया था लेकिन अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। 

अधिकारियों के अनुसार बचाव दल ने पहले होर्डिंग गिरने वाले स्थान से 14 शव बरामद किए थे जबकि घटना में 75 लोग घायल हो गए थे।

Advertisement

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार सुबह खोज और बचाव अभियान के दौरान घाटकोपर में घटना स्थल पर मामूली तौर पर आग लग गई जिस पर वहां तैनात दमकल कर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर लगा अवैध होर्डिंग गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mumbai hoarding accident, Bodies of two more people, debris, rescue operation underway
OUTLOOK 15 May, 2024
Advertisement