Advertisement
28 October 2016

मुंबई में दीपावली पर नहीं उड़ेंगे कंडील, पुलिस ने लगाई रोक

google

मुंबई महानगर पुलिस ने लक्ष्मी पूजन :30 अक्तूबर: को आवाज वाले पटाखे चलाने की अनुमति मध्य रात्रि तक देने का फैसला भी किया है। पुलिस ने निर्धारित समय को दो घंटे बढ़ा दिया है, जो पहले रात 10 बजे तक था लेकिन अब 12 बजे तक कर दिया है।

नगर पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने कहा कि दमकल विभाग से सुझाव आने के बाद दीपावली के त्यौहार के दौरान मुंबई के आसपास में कंडील उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि एेसे कंडीलों की वजह से कुछ इमारतों में पहले आग लग चुकी है।

बृहन्मुंबई नगर निगम :बीएमसी: के दमकल विभाग के प्रमुख पीएस राहंगडाले ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में हर साल कंडील की वजह से होने वाले हादसों की ओर ध्यान दिलाया था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दीपावली और मकरसंक्रांति के दिन कंडील उड़ाए जाते हैं, जो विमानों, उंची इमारतों, झुग्गी झोप‍ड़ियों के लिए गंभीर खतरा होते है। इनका इस्तेमाल करके आतंकी गतिविधियों को भी खारिज नहीं किया जा सकता है। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दीपावली, मुंबई, कंडील, पुलिस, प्रतिबंध, mumbai, deepawali, police, ban, light
OUTLOOK 28 October, 2016
Advertisement