Advertisement
01 March 2018

मुंबई के लोग क्यों कर रहे हैं होलिका की जगह 'हुक्का दहन'

ANI

होली के अवसर पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां कॉलोनी के लोग होलिका दहन तो करेंगे, लेकिन एक अलग अंदाज में। यहां होलिका दहन की जगह हुक्का दहन होगा, जो कि सभी के लिए एक खास संदेश होगा।


शहर के ग्रांट रोड पर स्थित पंचशील सोसायटी में डांस बारों और क्लबों में परोसे जाने वाले हुक्के का पुतला जलाया जाएगा। यहां रहने वालों के अनुसार, कमला मिल हादसे का कारण हुक्का था और इस बार हम उसी का पुतला होली दहन में जलाएंगे। वहीं, एक अन्य का कहना है कि जिस तरह एक हुक्का ने कमला मिल्स को तबाह कर दिया उसी तरह यह हमारी जिंदगी भी तबाह कर देता है।

Advertisement

बता दें कि कमला मिल्स में हुक्के के कारण हुए आगजनी के हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह से होलिका दहन करने के मकसद को लेकर पंचशील सोसायटी के एक निवासी ने कहा है, 'हुक्का हम नहीं जलाते हुक्का हमें जलाता है'।

वहीं, मुंबई के वरली स्थित बीडीडी चॉल भी होलिका दहन को एक अलग थीम के साथ करने के लिए चर्चा में बना हुआ है, जिसकी वजह है पीएनबी बैंक घोटाले के प्रमुख अभियुक्त नीरव मोदी। यहां के स्थानीय लोगों नें 58 फुट ऊंची होलिका बनाई है, जिस पर नीरव मोदी का पुतला लगाया गया है। होली की शाम इसका दहन कर दिया जाएगा। पुरानी चाल वालों के बीच बना विशालकाय पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mumbai, Replica of a hookah, to be burnt as a part, of 'Holika Dahan'
OUTLOOK 01 March, 2018
Advertisement