Advertisement
22 May 2017

नैनीताल: बस पर बोल्डर गिरने से 5 की मौत, 11 घायल

नैनीताल: बस पर बोल्डर गिरने से 5 की मौत, 11 घायल | FILE PHOTO

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बस संख्या यूए 12-7108 अल्मोड़ा के जागेश्वर से कोटद्वार के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस लोहाली के पास पहुंची तो पहाड़ी से बोल्डर सीधा बस के पिछले हिस्से में जा गिरा। हादसे के बाद बस में सवार लोगों की चीखपुकार मच गई। बस में सवार 11 घायलों को सीएचसी खैरना में भेजा गया था। दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही डीएम दीपेंद्र चैधरी ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरु करने के निर्देश दिए। इधर एसडीएम, एडीएम, एसडीआरएफ के जवानों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किए। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में हाइवे चैड़ीकरण का काम चल रहा है।

TAGS: Nainital, Boulder, dropped, bus, 5 killed
OUTLOOK 22 May, 2017
Advertisement