Advertisement
23 December 2017

ओडिशा: ब्राह्मण संबंधी टिप्पणी को लेकर सीएम ने मंत्री को किया बर्खास्त

नवीन पटनायक. फाइल फोटो.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने को लेकर कृषि मंत्री दामोदर राउत को उनके मंत्रालय से शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

पीटीआई के मुताबिक, पटनायक ने कहा, 'किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति को मैं सख्ती से नामंजूर करता हूं। मैंने डॉ (दामोदर) राउत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है।'

राउत बीजू जनता दल (बीजेडी) के उपाध्यक्ष भी हैं। पटनायक ने कहा बताया कि उनकी बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए माननीय राज्यपाल को शाम को एक पत्र भी भेजा गया। हालांकि, राउत इस पर प्रतिक्रिया देने करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके क्योंकि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर थे।

Advertisement

उन्होंने 17 दिसंबर को मल्कानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ 'अपमानजक' टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए थे। सात बार के विधायक राउत पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में बीजेपी की एक महिला नेता और आंगनवाड़ी सेविकाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

TAGS: Naveen Patnaik, Brahmins, odisha, damodar raut
OUTLOOK 23 December, 2017
Advertisement