Advertisement
14 April 2018

आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे: वसुंधरा राजे

File Photo

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आंबेडकर जयंती पर कहा कि कुछ लोग आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आरक्षण न तो खत्म हुआ है और न कभी खत्म होने देंगे।

राजे ने डा.भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डा.आंबेडकर ने सभी लोगों को समान अधिकार दिलाने, भेदभाव और कुप्रथाओं को मिटाने तथा पिछड़े तबके को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि भामाशाह रोजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को स्वयं का उद्योग लगाने के लिए अनुदान बढाया गया है और साथ ही अन्य कई लाभ दिए गए है।

Advertisement

राजे ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं के लिए उद्योग में रोजगार के और अधिक अवसर सृजित करने और अनुदान बढ़ाने की अनेक घोषणाएं की।

(पीटीआई से इनपुट)

TAGS: rajasthan, chief minister, vasundhra raje, reservation
OUTLOOK 14 April, 2018
Advertisement