Advertisement
31 December 2020

अब इंग्लैंड से पटना आए 71 लोग लापता, स्वास्थ्य विभाग खोजे-खोजे फिर रही; दूसरे राज्यों में जाने की आशंका

Symbolic Image

नए कोरोना स्ट्रेन की वजह से पूरी दुनिया दहशत में है। भारत में इसकी पुष्टि हो चुकी है और दर्जनभर से अधिक लोग इसके संक्रमित पाए गए हैं। अब इंग्लैंड से बिहार की राजधानी पटना आए 96 लोगों में से 71 लोग लापता हैं। सिविल सर्जन की टीम का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। अब तक मात्र 25 लोगों का सैंपल ही बुधवार को लिया जा सका।

हिंदुस्तान समाचार के मुताबिक पटना के सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह ने बताया है कि 23 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच कुल 96 लोगों की सूची सिविल सर्जन कार्यालय को मिली थी। इसमें उनका फोन नंबर और पता भी दिया गया था। इसमें कई ऐसे फोन नंबर और पता हैं जो पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। उस नंबर पर कॉल करने पर फोन नहीं लग रहा है।

विभाग के मुताबिक 96 लोगों में से कई लोगों के घर पर पहुंचने पर पता चला कि वे लोग वहां से कहीं और चले गए हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि उनके परिजनों के माध्यम से उनको सूचना भिजवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय में आने को कहा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि ज्यादा दिन होने की वजह से इंग्लैंड से आए लोग किसी दूसरे राज्य में कहीं चले गए हैं। ऐसे लोगों को एक जगह लाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बनाई गई है। 

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: New Corona Strain, 71 people From England, Patna, Fear Of Moving To Other States, नए कोरोना स्ट्रेन, इंग्लैंड, पटना, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी मुश्किलें
OUTLOOK 31 December, 2020
Advertisement