Advertisement
20 October 2021

जम्मू कश्मीर: टार्गेट किलिंग केस में एनआईए ने कसा शिकंजा, घाटी में 11 ठिकानों पर छापेमारी

जम्मू कश्मीर: टार्गेट किलिंग केस में एनआईए ने कसा शिकंजा, घाटी में 11 ठिकानों पर छापेमारी | प्रतिकात्मक तस्वीर

कश्मीर घाटी की 11 जगहों पर आज एनआईए ने आतंकियों के मददगार पर शिकंजा कस रही है। एनआईए कश्मीर में ओवरग्राउंड आतंकियों की तलाश में इस वक्त छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अवंतीपुरा, सोपोर और कुलगाम में 11 जगहों पर छापेमारी चल रही है। श्रीनगर में 4 जगहों पर छापेमारी हो रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए ने कश्मीर में स्थानीय और गैर-स्थानीय नागरिकों की हालिया हत्याओं के बाद संदिग्धों पर अपनी कार्रवाई के तहत उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में छापे मारे।

इससे पहले 10 अक्तूबर यानी रविवार को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा था। एनआईए ने कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई की थी।

इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संबंधी गतिविधियों के मद्देनजर मंगलवार को 16 जगहों पर छापेमारी की थी। एनआईए ने यह छापा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ), मुजाहिदीन गजवतुल हिंद (एमजीएच) समेत विभिन्न आतंकी संगठनों के साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए मारा था।

Advertisement

बता दें कि एक प्रमुख कश्मीरी पंडित और श्रीनगर की सबसे प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखन लाल बिंदरू की पांच अक्टूबर को उनकी दुकान पर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके दो दिन बाद सुपिंदर कौर और दीपक चंद की यहां एक सरकारी स्कूल में हत्या कर दी गई। दोनों ही शिक्षक थे।

जिस दिन बिंदरू की हत्या हुई थी, उसी दिन बिहार के चाट विक्रेता वीरेंद्र पासवान और टैक्सी चालक मोहम्मद शफी लोन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पांच हत्याओं के अलावा, आतंकवादियों ने दो अक्टूबर को श्रीनगर के करण नगर इलाके में माजिद अहमद गोजरी और शहर के बटमालू इलाके में मोहम्मद शफी डार की हत्या कर दी थी। श्रीनगर और पुलवामा जिलों में 16 अक्टूबर को बिहार के अरविंद कुमार साह और उत्तर प्रदेश के सगीर अहमद की हत्या कर दी गई थी।

 

TAGS: NIA conducted, raids, 11 places, Jammu and Kashmir, recent terrorism, conspiracy case.
OUTLOOK 20 October, 2021
Advertisement