Advertisement
04 April 2015

भाजपा को कटघरे में खड़ा किया नीतीश कुमार ने

पीटीआइ

 भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में  बिहार में जंगलराज दो की टिप्पणी से नाराज नीतीश ने सवाल किया कि साल २००२ में गुजरात का दंगा क्या था। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 

नीतीश ने कहा कि भाजपा को गैरभाजपाशासित राज्यों के कानून-व्यवस्‍था पर सवाल उठाना अच्छा लगता है कि लेकिन भाजपा के शासनकाल में जो हुआ उसकी चर्चा नहीं करते। नीतीश ने कहा कि क्या भाजपा को अन्य स्थानों पर कानून व्यवस्था के बारे में बात करने का नैतिक अधिकार है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन में बिहार के बारे में कहा था कि बिहार में जंगलराज दो लौट आया है। शाह की इस टिप्पणी से नीतीश बेहद नाराज हैं। चौथी बार राज्य में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्‍थापित है। शाह के भाजपा के दस साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के दावे के बारे में नीतीश ने कहा कि उनकी हवा निकल गयी है और सत्ता में एक साल पूरा होने से पहले ही उन्हें लोगों का गुस्सा भुोलना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दल का नाम भारतीय जुमलेबाजी पार्टी होता तो अच्छा होता।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार, जंगलराज, नीतीश कुमार, भाजपा, अमित शाह
OUTLOOK 04 April, 2015
Advertisement