Advertisement
18 November 2017

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे की शादी में नहीं लिया जाएगा दहेज

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे की शादी में नहीं लिया जाएगा दहेज | File Photo.

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून के बाद नीतीश कुमार बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उतरे हैं।

उन्होंने कहा है कि दहेज वाले शादी में न तो हम जाएंगे और आप लोग भी ऐसी शादी का बहिष्कार कीजिए। इसे सकारात्मक कदम की तरह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने बेटे की शादी में दहेज लेने से मना कर दिया है। सुशील मोदी ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया।


Advertisement

सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी 3 दिसंबर को है। ऐसे में सारी तैयारियां भी की जा रही है। शादी के लिए लोगों को निमंत्रण भी दिए जा रहे है लेकिन शादी के जो कार्ड भेजे गए हैं।

सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष बंगलुरू में एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते हैं। उनकी शादी कोलकाता की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट यामिनी से तय हुई है। दोनों की शादी आने वाले तीन दिसंबर को पटना के शाखा मैदान राजेंद्र नगर में होनी है। शादी की खास बात यह है कि दिन के उजाले में इस शादी में आपको सादगी देखने को मिलेगी। सब कुछ साधारण तरिके से किया जायेगा।

TAGS: sushil kiumar modi, dowry, anti dowry campaign, nitish kumar
OUTLOOK 18 November, 2017
Advertisement