Advertisement
22 March 2020

महाराष्ट्र-दिल्ली में धारा 144, उत्तराखंड-पंजाब-राजस्थान में लॉकडाउन

राजस्थान के बाद अब पंजाब भी 31 मार्च तक लॉकडाउन, सिर्फ इमर्जेंसी सुविधाएं मिलेंगी

कोरोना वायरस के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं इस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में भी कल से धारा 144 लागू होगी। जबकि मुंबई में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है। कोरोना के बढ़ते खतरा को देखते हुए राजस्थान और पंजाब के बाद उत्तराखंड में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। राज्य में 31 मार्च तक बंद रहेगी। राज्य में सभी परिवहन सेवा भी 31 मार्च तक बंद रहेगी।

31 मार्च तक पंजाब लॉकडाउन

कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर पंजाब सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए पूरे राज्य को 31 मार्च लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य की जनता से कोरोना वायरस से लड़ने में प्रशासन की मदद करने की भी अपील की है।

Advertisement

इससे पहले सरकार ने राज्य के कुछ जिलों को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था। इनमें जालंधर, संगरूर जैसे जिले शामिल थे। लेकिन कोरोना के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए पूरे राज्य को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान रोजमर्रा की जरूरत वाली सामानों जैसे सब्जी और दूध की दुकानों के साथ-साथ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी दुकानें बंद रहेगी।

राजस्थान भी 31 मार्च तक लॉकडाउन
इससे पहले राजस्थान की गहलोत सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रविवार से 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा की थी। लॉकडाउन के दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, मॉल, फैक्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद रहते हैं जबकि सब्जी, दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहते हैं।

पंजाब में कोरोना के 13 मरीज
पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 13 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। शनिवार को नवांशहर के पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक के परिवार के 6 लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। सभी मरीजों को नवांशहर के सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

देश में भी बिगड़ते हालात

वहीं पूरे देश की बात करें तो देश भर में अबतक कोरोना के 341 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 41 विदेशी हैं। कोरोना को मात देने के लिए देश की सरकार के साथ विभिन्न राज्यों की सरकारें अपने-अपने स्तर पर फैसले ले रही हैं। कोरोना से लड़ाई में पीएम मोदी ने रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का भी आह्वान किया है। रविवार सुबह से ही पीएम मोदी की अपील को देखते हुए लोग अपने घरों में ही हैं।

TAGS: Rajasthan, Punjab, lockdown, until March 31, coronavirus
OUTLOOK 22 March, 2020
Advertisement