Advertisement
17 June 2018

अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे के टोल प्लाजा पर भी चढ़ा ‘भगवा’ रंग

ANI

उत्तर प्रदेश में कभी बस तो कभी किसी इमारत पर भगवा रंग चढ़ाने की खबर आती रहती हैं। इस कड़ी में अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे स्थित एक टोल प्लाजा भी जुड़ गया है। इसको भी भगवा रंग में रंग दिया गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्लाजा की डिजाइन में ही भगवा रंग शामिल था।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद सरकारी इमारतों, बसों, स्कूलों यहां तक कि टॉइलट को भी भगवा किए जाने का मामला सामने आते रहता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों कहना है कि रोहना खुर्द इलाके में बने इस प्लाजा का रंग निर्माण से पहले तैयार लेआउट में ही भगवा तय किया गया था।

इससे पहले परिवहन निगम की बसों को भी भगवा रंग में रंगा गया। इस साल जनवरी माह में राजधानी लखनऊ में हज ऑफिस को ही भगवा रंग दिया गया था। फर्रुखाबाद में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बस्ते भी भगवा बांटे गए। यहां तक कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से हरदोई जिले में एक टॉइलट में लगे सफेद टाइल्स के बजाय भगवा टाइल्स लगवा दिए गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Toll plaza, Muzaffarnagar-Saharanpur highway, saffron, colour
OUTLOOK 17 June, 2018
Advertisement