Advertisement
29 September 2022

ओडिशा: बालासोर की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 25 से अधिक मजदूरों की तबीयत बिगड़ी

ओडिशा के बालासोर की एफ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 28 मजदूर बीमार हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बीमार हुए सभी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस रिसाव से बीमार होने वाले मजदूरों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुधवार यानी 28 सितंबर को यह हादसा बालासोर के एक प्रॉन प्रोसेसिंग प्लांट की यूनिट में हुआ।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुलालसेन जगदेव ने जानकारी दी कि 28 लोगों को कांतापाड़ा के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 15 लोगों को बालासोर रेफर किया गया। अधिकारी ने बताया कि अब तक केवल सात मजदूरों को बालासोर जिलामुख्यालय के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है और तीन लोगों को असपताल से छुट्टी दे दी गई है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Odisha | 28 workers, many of them women, fell ill after inhaling ammonia gas that leaked from a unit of a leading prawn processing plant in Balasore district yesterday <a href="https://t.co/zqY65HKQzb">pic.twitter.com/zqY65HKQzb</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1575289411872301056?ref_src=twsrc%5Etfw">September 29, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

बता दें कि अमोनिया गैस का दुनिया भर में सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। इसकी गंध बहुत तेज और हानिकारक होती है। अमोनिया, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन से मिलकर बनता है। इस गैस के फैलने से लोगों की आंखों में जलन होती है। साथ ही, सांस लेने में दिक्कत होती है। अमोनिया गैस से आंख, नाक और गले में जलन होती है, जिस किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंदर अमोनिया गैस पहुंच जाती है, छींके और खांसी जैसी गंभीर समस्या शुरू हो जाती है। कई बार यह खतरनाक साबित हो जाती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Odisha, 28 workers, ammonia gas, leaked, prawn processing plant, Balasore
OUTLOOK 29 September, 2022
Advertisement