Advertisement
08 June 2016

केरल में मॉनसून ने दी जोरदार दस्‍तक, एक की मौत

केरल में माॅॅनसून ने दी दस्‍तक, एक की मौत | google

राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले कहा था नौ जून को माॅॅनसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन माॅॅनसून ने एक दिन पहले ही जोरदार दस्‍तक दे दी। इस बीच, पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के वझवारा में बारिश की वजह से एसएफआई के पूर्व इडुक्की जिला अध्यक्ष जोबी जॉन के घर पर चट्टान और मिट्टी गिरने से उनकी मौत हो गई। उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

प्रदेश में भारी बारिश के मद्देनजर सभी जिला प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहेे हैंं और पोनमुदी जैसे पहाड़ी स्‍थलों में पर्यटकों को जाने से मना किया गया है। लोगों को पहाड़ी सड़कों पर भी यात्रा करने से मना किया गया है।



TAGS: मॉनसून, केरल, मूसलाधार बारिश, भूस्‍खलन, इडुक्‍की, monsoon, kerala, heavy rain, idukki
OUTLOOK 08 June, 2016
Advertisement