Advertisement
05 July 2025

झारखंड में कोयला खदान का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

झारखंड में कोयला खदान का हिस्सा ढहने से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि कई लोग खदान में फंस गए। घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

कुजू पुलिस चौकी के प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक एक शव बरामद किया गया है और बचाव अभियान जारी है। कई लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।

पुलिस की जांच के अनुसार कुछ ग्रामीण मौके पर कोयले के “अवैध” खनन में शामिल थे। रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि हमें सुबह घटना की जानकारी मिली।  मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी गई है। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: One person died, coal mine, Jharkhand, many others trapped
OUTLOOK 05 July, 2025
Advertisement