Advertisement
05 April 2017

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी जारी

रक्षा प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में सुबह नियंत्रण रेखा के पास एक सैन्य चौकी को निशाना बनाया और छोटे एवं स्वचालित हथियारों एवं मोर्टारों से अंधाधुंध गोलीबारी भी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैन्य चौकियों पर तैनात जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी अभी भी जारी है। हालांकि अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने मंगलवार को भी राजौरी के भीम्बर गली क्षेत्र में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। गत तीन अप्रैल को भी पाक ने पुंछ और राजौरी सेक्टर स्थित चौकियों पर गोलीबारी की थी।

TAGS: पाक, सीजफायर उल्लंघन, गोलीबारी, जारी, Pak, ceasefire, again, firing continues
OUTLOOK 05 April, 2017
Advertisement