Advertisement
03 April 2017

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी जारी

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी जारी | google

एक रक्षा प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि कर बताया कि पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले की अग्रिम चौकी पर की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी अभी जारी है।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर सुबह साढ़े नौ बजे से छोटे हथियारों और मोर्टार गोलों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मोटार्र से की गई गोलाबारी से सीमावर्ती दिग्वार इलाके में रहने वालों के बीच हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि इस महीने नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की चार घटनाएं घटित हो चुकी हैं। भाषा

TAGS: पाकिस्तान, संघर्ष विराम, उल्लंघन, गोलीबारी, जारी, Pakistan, violates ceasefire, firing continues
OUTLOOK 03 April, 2017
Advertisement