Advertisement
16 July 2020

दक्षिणी मुंबई के फोर्ट इलाके में छह मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

ANI

मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से दक्षिणी मुंबई के फोर्ट इलाके में छह मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को हुई इस घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

आगे अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत के दूसरे हिस्से में कई लोग फंसे हुए हैं, एक हिस्से के ढ़हने से सीढ़ियां अवरुद्ध है। उनका रेस्क्यू किया जा रहा है।  

मिंट रोड पर ग्राउंड-प्लस मंजिला भानुशाली बिल्डिंग का 30 से 40 फीसदी हिस्सा शाम करीब 4.45 बजे ढह गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे से दो लोगों को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि आठ दमकल गाड़ीदो बचाव वैन और एंबुलेंस को घटनास्थल पर ले जाया गया है। अभी बचाव कार्य जारी है। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि इमारत को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) द्वारा मरम्मत के लिए आंशिक रूप से खाली कराया गया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Part Of Old Building, Mumbai's Fort Area, Many Feared Trapped, मुंबई, इमारत ढ़हा
OUTLOOK 16 July, 2020
Advertisement