Advertisement
12 July 2022

झारखंड की नई परियोजनाओं से पूर्वी भारत का विकास होगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के लिए देवघर में हवाई अड्डे सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि इन नई परियोजनाओं से पूर्वी भारत का विकास होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रेल, सड़क, हवाई मार्ग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास पिछले आठ वर्ष से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए हवाई अड्डे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन योजनाओं से झारखंड के विकास को गति मिलेगी। लोगों का जीवन आसान होगा। व्‍यापार और रोजगार के नये मार्ग प्रशस्‍त होंगे। राज्‍यों के विकास से देश का विकास होगा। हम अभाव को अवसर में बदलने के ऐतिहासिक निर्णय कर रहे हैं। पिछले आठ सालों से इसी सोच के साथ काम हो रहा है। सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्‍वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। आंकाक्षी जिलों पर फोकस किया इसका लाभ झारखंड को मिल रहा। सुदूर जनजातीय क्षेत्रों पर हमारी सरकार ध्‍यान दे रही है। 18 हजार दुर्गम क्षेत्रों में बिजली पहुंची। गैस, पानी कनेक्‍शन पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर काम शुरू हुआ है। बोकारो-रामगढ़ सेक्‍टर मूं सिटी गैस डिस्‍ट्रीब्‍यूशन योजना का लाभ मिलेगा। इससे सस्‍ती गैस घरों तक पहुंचेगी, सुगमता बढ़ेगी। पहले स्‍वास्‍थ्‍य सेवा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित थी। एम्‍स की सुविधा बिहार, बंगाल के साथ झारखंड के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचा रहे हैं। यह सही विकास है, इसी को हमसब को मिलकर तेज करना है।

Advertisement

बीते आठ वर्षों में वायु मार्ग, रेलवे, जल मार्ग और राज मार्ग से झारखंड को जोड़ने की कवायद भी हमारी सोच का नतीजा है। हमारी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा देश देख रहा है। पिछले पांच-छह सालों में करीब 70 स्‍थानों को हवाई अड्डे, हेलीपैड, हाईवे और जलमार्ग से जोड़ा गया है। 400 से अधिक नये रूट पर लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। देवघर एयरपोर्ट का सपना भी लंबे समय से देख रहा था। आज साकार हुआ। चरसाल पहले देवार एयरपोर्ट के शिलान्‍यास का अवसर मिला था, कोरोना के संकट के बीच काम पूरा किया गया। झारखंड को यह दूसरा एयरपोर्ट मिला है। बाबा का दर्शन आसान होगा। अब बोकारो और दुमका में भी एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। रांची-जमशेदपुर हाईवे से कनेक्टिविटी का विस्‍तार होगा। मिर्जाचौकी से भागलपुर के बीच हाईवे से बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

मौके पर राज्‍यपाल रमेश बैस, मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्‍नपूर्णा देवी, सांसद निशिकांत दुबे, रघुवर दास, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी, बादल पत्रलेख आदि मौजूद थे। सिंधिया ने कहा कि रांची और कोलकाता के साथ-साथ यहां से पटना और दिल्‍ली के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी। सिंधिया कोलकाता से देवघर लैंड करने वाली पहली फ्लाइट पर सवार थे। विमान में और भी यात्री थे।

सपने का साकार होने जैसा : हेमन्‍त

मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन ने मौके पर कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है। सपना हकीकत बनता है तो खुशी होती है। झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। केंद्र के सहयोग से राज्‍य आगे बढ़ रहा है। प्रधाानमंत्री आये हैं यह गौरव की बात है। झारखंड ने देश को आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ दिया है केंद्र का सहयोग मिला तो आने वाले पांच सालों में यह देश का अग्रणी राज्‍य बनेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Narendra Modi, Jharkhand, Sab Ka Saath, Sab Ka Vikas, Sab Ka Vishwas, Sab Ka Prayas
OUTLOOK 12 July, 2022
Advertisement