Advertisement
10 May 2016

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश और तेलंगाना के सीएम से की सूखे पर चर्चा

चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सूखा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित कर रहें हैं ताकि हर राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं का आकलन किया जा सके और तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों उपायों पर ध्यान केन्द्रित किया जा सके।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्य में सूखे के हालात के अलावा केंद्रीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसी तरह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ मंत्रणा में सूखा और सिंहस्थ कुंभ पर भी चर्चा की। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्रियों ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से भी अवगत कराया। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा मिलकर काम करने के संकल्प के साथ यह बैठक समाप्त हुई।

TAGS: नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, प्रधानमंत्री
OUTLOOK 10 May, 2016
Advertisement