Advertisement
19 June 2017

मध्यप्रदेश में किसान खुदकुशी पर फिर गरमाई राजनीति, मृतक के घर पहुंचीं कांग्रेस नेता

OUTLOOK

कांग्रेस की पूर्व सांसद और एआईसीसी की सचिव मीनाक्षी नटराजन आज कांग्रेस नेताओ के साथ प्यारेलाल के परिजनों से मिलने पहुंची। वहीं नटराजन ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है।

मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश

कांग्रेस के मौके पर पहुंचते ही इस मामले में नीमच जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने तत्काल मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दे दिए है। वही जिला प्रशाशन ने मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुवे तत्काल परिवारजनों को 20 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि दे दी है। वहीं सिटी थाने के टीआई हितेश पाटिल ने कहा की पुलिस ने धारा 174 में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

क्या था मामला?

पिपलिया व्यास गांव में रविवार को किसान प्यारेलाल ओड ने अपने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान प्यारेलाल के बेटे देव करण ने बताया कि उसके पिता पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया का करीब ढाई लाख रुपए का कर्ज था, यह कर्ज विगत दो साल से था। गांव के सरपंच किशनलाल पाटीदार ने कहा कि मृतक किसान प्‍यारेलाल कर्ज से पीड़ित था और बार-बार बैंक से वसूली को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। जिसके कारण किसान प्‍यारेलाल ने खुदकुशी कर ली।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Politics, farmer, suicide, Madhya Pradesh, Congress leader, house, deceased
OUTLOOK 19 June, 2017
Advertisement