Advertisement
28 February 2017

केरल में पादरी बोले, जींस की शौकीन लड़कियों को पानी में डुबो कर मार देना चाहिए

google

पादरी का यह शर्मनाक बयान यही नहीं खत्म होता है बल्कि वह आगे कहता है कि महिलाएं इस तरह के कपड़े सिर्फ पुरुषों को उकसाने के लिए पहनती हैं। जैसमिन पीके नाम की लड़की ने फेसबुक पर इस पादरी का यह वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि इस तरह के कपड़े पहनने वाली लड़कियों और महिलाओं के शरीर से पत्थर बांधकर उन्‍हें समुद्र में डुबो देना चाहिए।

यह वीडियो शालोम टीवी पर प्रसारित हुआ, जिसे फेसबुक पर जास्मिन पीके नाम की एक यूजर ने शेयर किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुझे वीडियो की सत्यता पर शक था, इसलिए मैंने शालोम टीवी को फोन किया पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया इसलिए पता नहीं चल पाया की ये पादरी कौन है?

वीडियो में महिलाएं भी पादरी का उपदेश सुन रही हैं, जिनमें ज्यादातर जीन्स पहनी हुई है। पादरी उन महिलाओं से पूछ रहा है की क्या तुम्हें बाइबिल ने इजाजत दी है जीन्स पहनने की? क्या तुमने ईश्वर से इजाजत ली है? जीन्स मर्दों का पहनावा है और जिन महिलाओं ने इसे पहना है ईश्वर उन्हें दंड देगा।

Advertisement

पादरी ने यहां तक कहा कि उससे बहुत से लड़कों ने आकर यह बताया है की किस तरह लड़कियों के जीन्स और अन्य टाइट कपड़े पहनने से वे गलत रास्ते पर चल पड़े। पादरी की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पादरी, जींस, लड़कियां, केरल, kerala, jeans, priest, social media
OUTLOOK 28 February, 2017
Advertisement