Advertisement
05 June 2017

किरणबेदी को हटाने का प्रस्ताव लाएगी उनसे 'परेशान' पुडुचेरी सरकार

   गूगल के मुताबिक मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और प्रदेश की चौथी महिला उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच हालात इतने नाजकु हो गए हैं कि दोनों के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आने लगा है।.बेदी के इस पद की सालगिरह मने अभी बमुश्किल एक हफ्ते ही बीते हैं। ऐसे में उन्हें हटाने की जद्दोजहद शुरू होने के पीछे उनकी अनाधिकार चेष्टा और व्यवहार बताया जा रहा है।  सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं.

   सीएम ने किरण बेदी पर पुलिसवालों के साथ गलत व्यवहार का आरोप भी लगाया।  उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल जवानों के साथ नौकरों जैसा बर्ताव करती हैं। उन्होंने यहां तक कह डाला कि किरण बेदी उपराज्यपाल पद के योग्य नहीं है। उन पर राज्य सरकार के विकास कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विधानसभा में रिजोल्यूशन लाकर उपराज्यपाल बदलने का कदम उठाएगी।

   दरअसल, पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। 2016 में वहां विधानसभा चुनाव हुए थे. जिसमें कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया था और नारायणसामी को सीएम बनाया गया था। वहीं 29 मई को पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 23वीं उपराज्यपाल के तौर पर  कार्यभार संभाला था। इससे पहले भाजपा ने किरण बेदी को दिल्ली में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी को करारी शिकस्त मिली थी और नवजात आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका मिला था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पुडुचेरी, नारायणसामी, परेशान, उपराज्यपाल, किरन बेदी, विधानसभा, प्रस्ताव, सरगर्मी
OUTLOOK 05 June, 2017
Advertisement