Advertisement
30 December 2016

पुणे : बेकरी की एक दुकान में आग लगने से 6 की मौत

गूगल

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा,  हमें सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर घटना की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद दमकल की गाडि़यां मौके पर भेजीं गई। हम जब घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने दुकान के उस शटर से धुआं निकलता देखा, जो बाहर से बंद था।

दमकल अधिकारी ने कहा,  हमने शटर खोला तो पाया कि अंदर भयंकर आग लगी है और साथ ही बेकरी में काम करने वाले कर्मचारियों के अटारी में फंस जाने की जानकारी मिली।

दमकल विभाग के कर्मियों ने पीड़ितों तक पहुंचने के लिए सांस लेने के उपकरण पहने और एक सीढ़ी पर चढ़ कर वहां पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने कहा,  वहां छह कर्मचारी थे जो बेसुध पाए गए। पीडि़तों को ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मतृकों की पहचान इरशाद अंसारी :26:, जुनैद अंसारी :25:, शानू अंसारी :20:, जाकिर अंसारी :24:, फहीम अंसारी :21: और जिशान अंसारी :21: के तौर पर हुई है।

दमकल अधिकारी ने कहा,  शटर के बाहर से बंद होने के कारण सभी छह कर्मचारी अंदर फंस गए और दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया संदेह है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।

कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा,  हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। भाषा एजेंसी

TAGS: पुणे, बेकरी, हादसा, आग, मौत, pune, bakery, accident, fire, death
OUTLOOK 30 December, 2016
Advertisement