Advertisement
08 April 2016

पंजाबः भाजपा में बड़ा फेरबदल, सांपला नए प्रदेशाध्यक्ष

पंजाबः भाजपा में बड़ा फेरबदल, सांपला नए प्रदेशाध्यक्ष | गूगल

 

 

सांपला दलित समाज से है और हाईकमान ने सांपला को प्रधान बनाकर राज्य में दलित कार्ड खेला है। सांपला जालंधर के रहने वाले हैं। उन्हें निवर्तमान अध्यक्ष कमल शर्मा की जगह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमल शर्मा अरसे से विवादों में थे।

Advertisement

सांपला के अध्यक्ष चुने जाने के बाद अकाली गठबंधन में सीटों की हिस्सेदारी बढ़ाना उनके आगे बड़ी चुनौती है। भाजपा की राज्य इकाई लंबे समय से गठबंधन में भागीदारी बढ़ाने की मांग कर रही है। 117 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा दो दर्जन से कम सीटों पर चुनाव लड़ती है।

 

भाजपा की राज्य इकाई गठबंधन में इससे दुगुनी सीटें चाहती हैं। लेकिन अकाली दल इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। सांपला के आगे सबसे बड़ी चुनौती अकाली दल को इसके लिए मनाने की है।

 

TAGS: भाजपा हाईकमान, पंजाब, जालंधर, होशियारपुर, विजय सांपला, अविनाश रॉय खन्ना, अश्वनी शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू
OUTLOOK 08 April, 2016
Advertisement