Advertisement
27 November 2015

पंजाब में कैप्टन को सौंपी जा सकती है कांग्रेस की कमान

गूगल

 

उधर शिरोमणी अकाली दल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का पत्नी और कांग्रेसी नेता परनीत कौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने परनीत कौर के स्विटजरलैंड स्थित बैंक खातों की जांच तेज करने की मांग की है। अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि केंद्र सरकार इस ओर तेजी से काम करेगी। कांग्रेस को पछाड़ने के लिए शिरोमणी अकाली दल ने अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन कार्यक्रम जारी हैं। जहां वे ग्रांट्स बांट रहे हैं। बठिंडा में आयोजित रैली के बाद पार्टी कल मोगा में विशाल रैली करने जा रही है। इस रैली को अकाली दल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Advertisement

दरअसल कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल दोनों की चिंता राज्य में आम आदमी पार्टी है। लोकसभा चुनावों में पार्टी ने पंजाब से चार सीटें जीत कर प्रदेश की अन्य दो पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने अभी तक बादल और कैप्टन के समकक्ष अपने नाम का ऐलान नहीं किया है। 

TAGS: कांग्रेस, पंजाब, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा
OUTLOOK 27 November, 2015
Advertisement