Advertisement
05 January 2017

पंजाबः मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद कैप्टन

पंजाबः मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद कैप्टन

जहां गठबंधन को 50-58 सीटें तो कांग्रेस को 41-49 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को सिर्फ 12-18 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद हैं। उन्हें 29 फीसदी लोगों ने पहली पसंद करार दिया है। दूसरे नंबर पर परकाश सिंह बादल 20 फीसदी लोगों की पसंद हैं जबकि भगवंत मान को सिर्फ 8 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए पसंद किया है। सर्वे के मुताबिक मालवा बेल्ट में गठबंधन तो माझा में कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है वहीं दोआबा में दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है।

 

मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीद्वार कांग्रेस से अमरिंदर सिंह को 29 फीसदी , अकाली दल-भाजपा से परकाश सिंह बादल 20 फीसदी आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को 08 फीसदी मत मिले।

Advertisement

 

TAGS: एबीपी न्यूज, लोकनीति-सीएसडीएस, अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस
OUTLOOK 05 January, 2017
Advertisement